दिल्ली में आज से दिखेगी अयोध्या के "श्री राम लला मंदिर" की झलक
आज से शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 13 देश हिस्सा लेंगे। वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर आधारित 42वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला प्रगति मैदान में मंगलवार से शुरू होगा।
Trade Fair 2023
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:19 AM
Trade Fair 2023 : दिल्ली का व्यापार मेला हर साल देश विदेश मे आकर्षण का केंद्र बनता है। लेकिन इस बार 42वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में रामलला आकर्षण का खास केंद्र रहेंगे। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भले ही प्रभु श्रीराम 22 जनवरी को विराजमान होंगे लेकिन दिल्ली के प्रगति मैदान में इस मंदिर की झलक मंगलवार से ही देखी जा सकेगी। उत्तर प्रदेश मंडप में राम मंदिर की प्रतिकृति खासतौर पर तैयार की जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में अयोध्या राम मंदिर की झलक
आज से शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 13 देश हिस्सा लेंगे। वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर आधारित 42वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला प्रगति मैदान में मंगलवार से शुरू होगा। 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन भारत मंडपम के सभागार में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश करेंगे।
इस बार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भाग लेने वाले 13 देशों के साथ 25 राज्य और देश विदेश के 3500 प्रदर्शक भाग लेंगे। 18 नवंबर तक पहले पांच दिन व्यापारी दर्शक, जबकि 19 से 27 नवंबर तक आम लोग सुबह 10 से शाम 7:30 बजे तक दर्शक मेला घूम सकेंगे। मेले का पार्टनर राज्य बिहार और केरल जबकि फोकस राज्य दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर और झारखंड होगा।
यहां से मिलेगा प्रवेश
गेट नंबर-एक,चार, छह और गेट नंबर-10 से दर्शक मेले में प्रवेश कर सकेंगे। हाल नं. दो मे फोकस राज्य उत्तर प्रदेश का मंडप तैयार करवा रहीं सवीना जेटली ने बताया कि इसे सर्वाधिक दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जा रहा है। मंडप में राम मंदिर के गुंबद और छत की प्रतिकृति रहेगी तो इसमें मंदिर और रामलला की उपस्थिति का एहसास कराने का प्रयास भी रहेगा। इसके अलावा यहां एक जिला, एक उत्पाद थीम पर राज्य की विकास गाथा का प्रदर्शन होगा ताे अन्य उपलब्धियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।