समर एनुअल्स के दौरान उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा जबकि आखिरी एंट्री शाम 5 बजे तक होगी। मेंटेनेंस के चलते अमृत उद्यान हर सोमवार को बंद रहेगा।

दिल्ली में घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अमृत उद्यान 16 अगस्त से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘अमृत उद्यान समर एनुअल्स एडिशन 2026’ का उद्घाटन किया। समर एनुअल्स के दौरान उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा जबकि आखिरी एंट्री शाम 5 बजे तक होगी। मेंटेनेंस के चलते अमृत उद्यान हर सोमवार को बंद रहेगा।
अमृत उद्यान में एंट्री के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी लेकिन विजिटर्स को पहले ऑनलाइन अपना स्लॉट बुक करना जरूरी है। इसके लिए राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर स्लॉट बुक किया जा सकता है। किसी खास दिन के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग एक दिन पहले सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी और मौके पर बुकिंग की सुविधा नहीं होगी। विजिटर्स के लिए एंट्री और एग्जिट नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास गेट नंबर 35 से होगा।
विजिटर्स की सुविधा के लिए अमृत उद्यान में रास्ते में पीने के पानी के स्टॉल, फर्स्ट एड पोस्ट, बारिश से बचने की जगह और टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से एंट्री पॉइंट तक हर 30 मिनट में शटल बस मिलेगी। यह सेवा सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। आम विजिटिंग रूट में बाल वाटिका, प्लमेरिया गार्डन, बरगद गार्डन, बोन्साई गार्डन, बैबलिंग ब्रुक, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन शामिल हैं।
अमृत उद्यान घूमने आने वाले लोग अपने साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स या हैंडबैग, पानी की बोतल और छोटे बच्चों के लिए दूध की बोतल ले जा सकते हैं। इसके अलावा अमृत उद्यान के साथ राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन म्यूजियम भी मंगलवार से रविवार तक विजिट किया जा सकता है। हर शनिवार राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में होने वाली ‘चेंज-ऑफ-गार्ड’ सेरेमनी भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन