बारिश के बाद बदला दिल्ली का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह राहत भरी खबर लेकर आई है। रविवार को हुई बारिश और तेज हवाओं ने राजधानी की हवा को काफी हद तक साफ कर दिया, जिसका असर सोमवार के एयर क्वालिटी इंडेक्स में साफ दिखाई दिया।

दिल्ली की हवा हुई बेहतर
दिल्ली की हवा हुई बेहतर
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar16 Mar 2026 01:02 PM
bookmark

Delhi News : दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह राहत भरी खबर लेकर आई है। रविवार को हुई बारिश और तेज हवाओं ने राजधानी की हवा को काफी हद तक साफ कर दिया, जिसका असर सोमवार के एयर क्वालिटी इंडेक्स में साफ दिखाई दिया। दिल्ली-एनसीआर का AQI गिरकर 97 पर पहुंच गया, जिससे वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के चलते वातावरण में तैर रहे धूलकण और प्रदूषक तत्व नीचे बैठ गए, जिससे हवा पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा साफ महसूस हुई। वहीं, मौसम में नरमी भी दर्ज की गई और राजधानी का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा।

रविवार की बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के स्टेशनवार आंकड़ों के मुताबिक, पालम में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। वहीं लोधी रोड में यह 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रहा। रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है, जबकि आयानगर में यह 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में 0.4 मिमी, लोधी रोड में 0.5 मिमी और आयानगर में 0.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। दूसरी ओर पालम और रिज में बहुत कम बारिश दर्ज हुई।

संतोषजनक श्रेणी में पहुंची दिल्ली

बारिश और हवाओं के असर से दिल्ली की हवा में काफी सुधार देखने को मिला। सोमवार को राजधानी का 24 घंटे का औसत AQI 97 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। यह बदलाव दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद हवा की गुणवत्ता इस स्तर तक पहुंची है। यदि यह स्थिति पूरे दिन बनी रहती है, तो यह वर्ष का पहला मौका होगा जब दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की जाएगी।

CPCB के मुताबिक AQI की श्रेणियां

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार AQI को इस तरह वर्गीकृत किया जाता है:

  • 0 से 50 : अच्छा
  • 51 से 100 : संतोषजनक
  • 101 से 200 : मध्यम
  • 201 से 300 : खराब
  • 301 से 400 : अत्यंत खराब
  • 401 से 500 : गंभीर Delhi News

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया ने रविवार को पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया।

chunav (1)
पांचों राज्यों के मुख्यमंत्री
locationभारत
userयोगेन्द्र नाथ झा
calendar15 Mar 2026 05:05 PM
bookmark

New Delhi News : इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया ने रविवार को पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया। घोषणा के साथ ही सभी राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव प्रक्रिया अप्रैल में पूरी होगी और 4 मई 2026 को मतगणना के साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे।

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान

निर्वाचन आयोग के अनुसार आसाम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। इन तीनों जगहों पर 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। दक्षिण भारत के प्रमुख राज्य तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव एक चरण में कराए जाएंगे। यहां 23 अप्रैल 2026 को मतदान होगा और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव

पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। 

* पहला चरण 23 अप्रैल 2026

* दूसरा चरण 29 अप्रैल 2026

दोनों चरणों के बाद मतगणना 4 मई 2026 को होगी।

17.4 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

निर्वाचन आयोग के मुताबिक इन पांच राज्यों में करीब 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए लगभग 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए करीब 25 लाख चुनाव अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत करने के लिए इस बार सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। इससे चुनाव प्रक्रिया पर रियल-टाइम निगरानी रखी जा सकेगी और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जाएगा।


संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

अमित शाह ने कहा- संसद में धरना लोकतांत्रिक तरीका नहीं, राहुल गांधी चाय पकौड़े खा रहे

अमित शाह ने असम के गुवाहाटी में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद जैसी सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था के दरवाजे पर बैठकर चाय-पकौड़े खाना और विरोध प्रदर्शन करना उचित नहीं है। यह लोकतंत्र और संसद की गरिमा के खिलाफ है।

amit shah (1)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
locationभारत
userयोगेन्द्र नाथ झा
calendar15 Mar 2026 04:02 PM
bookmark

Protest in Parliament : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के गुवाहाटी में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद जैसी सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था के दरवाजे पर बैठकर चाय-पकौड़े खाना और विरोध प्रदर्शन करना उचित नहीं है। यह लोकतंत्र और संसद की गरिमा के खिलाफ है।

संसद के दरवाजे पर चाय-पकौड़े खाना सही नहीं

अमित शाह ने कहा कि कभी-कभी राहुल गांधी संसद के दरवाजे पर बैठकर चाय और पकौड़े खाते हैं। क्या उन्हें यह समझ नहीं है कि नाश्ता करने की सही जगह कौन-सी है? उन्होंने कहा कि संसद देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक संस्था है और वहां इस तरह का व्यवहार उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाता है।

धरना देना भी लोकतांत्रिक तरीका नहीं

गृह मंत्री ने कहा कि संसद में बैठकर विरोध प्रदर्शन करना भी लोकतांत्रिक तरीका नहीं माना जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष बहस में हिस्सा लेने के बजाय प्रदर्शन की राजनीति करता है। उनके मुताबिक, संसद में चर्चा और संवाद के जरिए मुद्दों को उठाया जाना चाहिए। अमित शाह ने कहा कि जब पूरी दुनिया भारत की ताकत और युवाओं की क्षमता देखने आती है, तब इस तरह की घटनाएं देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसी हरकतों को स्वीकार नहीं करेगी।

युवाओं को दी गई नौकरियों का भी किया जिक्र

अपने संबोधन में अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में सरकार ने 1.65 लाख से ज्यादा युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी दी, और इन भर्तियों पर कोई कानूनी विवाद भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में युवाओं के भविष्य को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।


संबंधित खबरें