आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ अभियान चला रहे यूट्यूबर अजीत भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Delhi News : आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ अभियान चला रहे यूट्यूबर अजीत भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में बाबा साहब तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर, उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर आजाद और अनुसूचित जाति समुदाय को लेकर कथित आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणियां करने के आरोप लगाए गए हैं। Delhi News
बताया जा रहा है कि आरक्षण व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस के दौरान अजीत भारती की कुछ टिप्पणियां सामने आईं। इसके बाद एक वीडियो में चंद्रशेखर आजाद और एक अन्य व्यक्ति की मां-बहन को लेकर की गई कथित टिप्पणी ने विवाद को और बढ़ा दिया। मामले को लेकर आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत दी गई, जिसके आधार पर नॉर्थ एवेन्यू थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और संबंधित सोशल मीडिया सामग्री की जांच करेगी। Delhi News
पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अजीत भारती ने अनुसूचित जाति के लोगों, सांसद चंद्रशेखर आजाद और डॉ. बीआर आंबेडकर के संबंध में कथित तौर पर जाति आधारित अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उनके बयानों से जातिगत वैमनस्य को बढ़ावा देने की कोशिश हुई। Delhi News
विज्ञापन