Bharat Jodo Yatra : राहुल की पदयात्रा का दिखने लगा असर, 24 अकबर रोड पर जुटे किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता
The impact of Rahul's padyatra was visible, the workers of Kisan Congress gathered at 24 Akbar Road
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:26 AM
राजकुमार चौधरी
Bharat Jodo Yatra : नई दिल्ली l देश भर के किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस आंदोलन के मूड में हैl इसे राहुल गांधी की पद यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा हैl किसान कांग्रेस के वरिष्ठ जन शीघ्र नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से इस मसले पर चर्चा करेंगेl विदित हो कि कांग्रेस को एक नई ऊर्जा देने के लिए राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो पदयात्रा पर हैंl वे प्रतिदिन 30 किलोमीटर से अधिक की पद यात्रा कर रहे हैंl इस दौरान आम लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के साथ ही उनसे सीधा संवाद भी हो रहा है l कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर खासे उत्साहित दिख रहे हैं l
Bharat Jodo Yatra :
देशभर के किसानों की समस्याओं को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय 24 अकबर रोड पर एक अहम बैठक हुईl इस बैठक की अध्यक्षता कपूरथला से विधायक और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल खैरा ने कीl इस बैठक में गुजरात, बिहार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के साथ ही पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर तमिलनाडु सहित कई प्रदेशों के वरिष्ठ किसान कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेl इस बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुईl इनका समाधान किस तरह से हो ? इसके लिए भी रणनीति बनाने पर विचार हुआ l
नोएडा, ग्रेटर नोएडा,यमुना के किसानों की समस्या पर भी हुई चर्चा
इस बैठक में नोएडा ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण से प्रभावित किसानों के मसले पर भी चर्चा हुईl पुराने किसानों और प्राधिकरण के बीच चल रहे पीपी एक्ट के मुकदमों से किसानों को किस तरह से निजात दिलाई जाए ?किसानों के रुके हुए मुआवजे का भुगतान जल्द से जल्द कैसे हो? पब्लिक स्कूलों में किसानों के बच्चों को एडमिशन प्राथमिकता पर मिलेl साथ ही किसानों के बच्चों को रोजगार के अवसर जल्द मुहैया हो l इन सभी मुद्दों पर बैठक में मंथन किया गया l सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी की पदयात्रा को इस इलाके में लाने पर भी किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं l ताकि भट्टा पारसौल की याद को ताजा किया जा सकेl
किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अजय चौधरी ने चेतना मंच को बताया कि किसान देश की रीड है l इसलिए किसान कांग्रेस केवल किसानों की समस्याओं पर ध्यान दे रही हैl इस बैठक में तय हुआ है कि जल्द ही किसान कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेगा l इस मुलाकात के दौरान किसान कांग्रेस अपना एक ब्लूप्रिंट उनके सामने रखेगी l राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति मिलने के बाद किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता केवल प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर नहीं बल्कि जिला स्तर पर भी आंदोलन करेंगे l