Greater Noida News : भूमाफिया यशपाल तोमर की बेल पर हुई सुनवाई
भारत
चेतना मंच
17 Nov 2022 07:22 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडाl दादरी से सटे चिटहरा गांव में हुए भूमि घोटाले के मुख्य आरोपी यशपाल तोमर की बेल पर आज जिला अदालत में सुनवाई हुई हैl यशपाल इस समय हरिद्वार की जेल में बंद है l
Greater Noida News :
बता दें कि यशपाल तोमर के संबंध उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश के बड़े अफसरों और नेताओं तक है l पिछले दिनों इस मामले में दादरी के चिटहरा गांव में हुए घपले घोटाले का खुलासा हुआ था l यशपाल तोमर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पट्टे की जमीन को औने पौने दामों में खरीदा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से उसका मुआवजा ले लिया l जमीन किसी की और लाभ किसी को मिलाl इस मामले की शिकायत सरकार से हुई l उसके बाद इसकी जांच एसआईटी ने की l इस मामले के उजागर होने के बाद मामले की जांच तेज हुईl पुलिस ने इस मामले में यशपाल तोमर सहित अन्य कई लोगों को भी आरोपी बनाया है l आज जिला अदालत में यशपाल तोमर की बेल पर सुनवाई हुई l सूत्र बताते हैं अदालत ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा है l