
Greater Noida Big Breaking ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय परिसर (Gautam Buddha Nagar District Court Complex) में आज उस समय हंगामा हो गया। जब कोर्ट में तैनात एक बाबू द्वारा एक वरिष्ठ अधिवक्ता (senior counsel) के साथ बदसलूकी से अधिवक्ता (advocate) भडक उठे और उन्होंने बाबू की पिटाई लगा दी।
न्यायालय परिसर (court complex) में किसी बात को लेकर कर्मचारी व वकीलों (lawyers) के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि न्यायालय में तैनात एक बाबू ने वरिष्ठ अधिवक्ता (senior counsel) के साथ बदतमीजी कर दी।
इसकी खबर लगते ही अधिवक्ता भड़क उठे और उन्होंने बाबू की परिसर के अंदर ही पिटाई लगा दी। इस दौरान कुछ वकीलों ने अधिवक्ताओं से बचा कर बाबू को एक कमरे में बंद कर दिया। लेकिन इसकी खबर लगते ही अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंच गये और कमरा खोल कर बाबू को फिर पीटने लगे।
जिला न्यायालय परिसर (District Court Complex) में हंगामें ही खबर लगते ही भारी संख्या में पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। इस हंगामें के बाद वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। जिला न्यायालय परिसर (District Court Complex) को पुलिस छावनी में बदल दिया गया।