Big News : दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग, वकीलों के दो गुटों में झगड़े के बाद बवाल
दिल्ली
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:34 PM
Big News : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की कोर्ट में एक बार फिर फायरिंग की घटना से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला तीस हजारी कोर्ट का है। यहां वकीलों की आपसी बहस और झगड़े के बाद गोलीबारी हुई है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हवाई फायरिंग की जा रही है। हालांकि तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
Big News :
साकेत कोर्ट में भी हुई थी फायरिंग
इससे पहले अप्रैल महीने में साकेत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। वकीलों ने बताया था कि महिला किसी केस के सिलसिले में कोर्ट परिसर में पहुंची थी और मेन गेट के प्रवेश द्वार के नजदीक ही महिला को गोली मारी गई। हमलावर की पहचान कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह के रूप में हुई है। वह एक वकील है। आरोपी को काउंसिल ने एक अलग मामले में निलंबित कर दिया था।
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग, वकीलों के दो गुटों में झगड़े के बाद बवाल देखें विडियो pic.twitter.com/RXPLQ6YKDA
कोर्ट की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हुई फायरिंग में एक बार फिर कोर्ट की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार खुद वकीलों ने अपने हाथ में कानून को लेकर फायरिंग की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पिस्टल से एक वकील फायरिंग कर रहा है और कुछ वकील दूसरी तरफ कुछ समान भी फेंक रहे हैं।
#bignews#trendingnews#newdelhinews#latestnews
\nकोर्ट की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल\n\nदिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हुई फायरिंग में एक बार फिर कोर्ट की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार खुद वकीलों ने अपने हाथ में कानून को लेकर फायरिंग की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पिस्टल से एक वकील फायरिंग कर रहा है और कुछ वकील दूसरी तरफ कुछ समान भी फेंक रहे हैं।\n\n#bignews#trendingnews#newdelhinews#latestnews","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/07/Screenshot-2023-07-05-142525.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/07/Screenshot-2023-07-05-142525.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2023-07-05T19:56:39+05:30","dateModified":"2025-11-30T19:34:50+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"दिल्ली"}