Big News Yamuna Express way : वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए आठ लेन का होगा यमुना एक्सप्रेस
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:24 AM
Big News Yamuna Express way : गौतमबुद्व नगर। आप यमुना एक्सप्रेस वे से यात्रा करते हैं तो आपके लिए राहत देने वाली खबर है। यमुना एक्सप्रेस वे पर लेनों की संख्या बढ़ायी जा रही है। इसमें दो लेन बढ़ा कर उसे आठ लेन का किया जाएगा। फिलहाल, यमुना एक्सप्रेस वे छह लेन का है। एक्सप्रेस वे वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
Big News Yamuna Express way
यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे को अब 6 लाइन से 8 लाइन का कर दिया जाएगा, क्योंकि यहां वाहनों की संख्या 32 हजार वाहन प्रतिदिन हो गई है। सेशन एग्रीमेंट में यह बात पहले से लिखी हुई है कि अगर टोल पर वाहनों की संख्या 32,000 प्रतिदिन के आसपास हो जाएगी तो इसे 6 लाइन से आठ लाइन का कर दिया जाएगा।
अरुणवीर सिंह ने कहा कि एक्प्रेस वे को 8 लाइन करने के लिए आदेश दिए गए हैं। इसकी डीपीआर बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि टेक्निकल कमेटी रोड सेफ्टी के नॉर्म्स के अनुसार 15 दिन के अंदर डीपीआर तैयार कर लेगी। डीपीआर तैयार होने के बाद एक्स्रपेस वे को 8 लाइन में करने का काम शुरू हो जाएगा । इसके विस्तार का पूरा खर्च जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को ही उठाना है।
बता दें, यमुना एक्सप्रेस वे पर एक दिन में करीब 32,000 वाहन गुजरते हैं। आगे इन वाहनों के और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद वाहनों की संख्या और बढ़ जाएगी। ऐसे में यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों का ज्यादा दबाव न बने, इसलिए इसे 8 लाइन का किया जा रहा है।
सीईओ अरुनवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों को रोकने के लिए भी काफी कार्य कराए गए हैं। जो भी एक्सपर्ट के द्वारा बताया गया उसी हिसाब से यमुना एक्सप्रेस के कार्य कराए गए। जिसकी वजह से पिछले वर्ष में हादसों में भी कमी आई है।