दिल्ली में 26 अक्टूबर को हुए 'एसिड अटैक' (Delhi acid attack) का मामला अब नई जटिलताओं में फंसता नजर आ रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पीड़िता के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों के बीच कई विरोधाभास पाए गए हैं हम इस फैसले की जानकारी हम आपको विस्तार के साथ बता रहे हैं। Delhi News
बता दे कि दिल्ली के भारत नगर इलाके में 26 अक्टूबर को हुए चर्चित 'एसिड अटैक केस' (Delhi acid attack) में पुलिस जांच ने पूरी कहानी को पलट कर रख दिया है। इस मामले में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है पीड़िता के पिता अकील खान ने खुद जितेंद्र को फंसाने के लिए एसिड अटैक की साजिश रची थी। पुलिस ने अकील खान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, लड़की खुद 'टॉयलेट क्लीनिंग एसिड' लेकर आई थी। अकील ने उसे कहा था कि “जितेंद्र की पत्नी मुझ पर केस कर रही है, उसे फंसाना है।” अकील ने अपनी बेटी को इस झूठी कहानी में शामिल कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना के वक्त आरोपी जितेंद्र करोल बाग में था। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन दोनों ने यह पुष्टि की है।
Delhi acid attack : लड़की के बयान और सबूतों में भारी विरोधाभास
पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि 26 अक्टूबर की सुबह वह कॉलेज जा रही थी, तभी जितेंद्र अपने दो दोस्तों ईशान और अरमान के साथ बाइक से आया और उस पर एसिड जैसा तरल पदार्थ फेंक दिया। लेकिन पुलिस की जांच में पाया गया कि जितेंद्र की लोकेशन करोल बाग में थी और जिस बाइक का जिक्र किया गया, वह भी वहीं खड़ी मिली। इन सबूतों के बाद लड़की के बयान पर गंभीर सवाल उठे।
Delhi acid attack : 24 अक्टूबर को हुआ था बड़ा विवाद
जांच के दौरान पुलिस को एक और अहम जानकारी मिली। घटना से दो दिन पहले, 24 अक्टूबर को जितेंद्र की पत्नी ने पीसीआर कॉल की थी। उसने शिकायत की थी कि अकील खान उसे ब्लैकमेल और परेशान कर रहा है। शिकायत के अनुसार, 2021 से 2024 के बीच वह अकील की फैक्ट्री में काम करती थी, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस मामले में भलस्वा डेयरी थाने में केस दर्ज है और पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक अकील फरार था।
Delhi acid attack : अन्य आरोपी और पुराने विवाद भी आए सामने
जांच में सामने आया कि बाकी दो आरोपी अरमान और ईशान अपनी मां शबनम के साथ आगरा में हैं। शबनम ने पुलिस को बताया कि साल 2018 में उस पर भी एसिड अटैक हुआ था, जो कथित तौर पर अकील खान के रिश्तेदारों ने किया था। इसके अलावा शबनम और अकील के बीच मंगोलपुरी की एक संपत्ति को लेकर पुराना विवाद भी चल रहा है।
Delhi acid attack : सीसीटीवी और फॉरेंसिक रिपोर्ट से खुला राज
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि लड़की को उसके भाई ने स्कूटी पर छोड़ा था, लेकिन वह कॉलेज गेट तक नहीं गया। बाद में लड़की ई-रिक्शा में जाती दिखी। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या भाई को पहले से इस योजना की जानकारी थी? भाई फिलहाल जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।
Delhi acid attack : दिल्ली पुलिस ने कहा — “सच्चाई जल्द सामने आएगी”
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के कई पहलू अभी और स्पष्ट होने बाकी हैं। फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्य की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी व्यक्ति इस साजिश में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।