BJP ने दिल्ली वालों से किए 10 बड़े वादे, महिलाओं और बुजुर्गों पर हुई मेहरबान
Delhi Election 2025
दिल्ली
RP Raghuvanshi
24 Nov 2025 10:58 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
24 Nov 2025 10:58 PM
Delhi Election 2025 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र का पहला भाग जारी किया, जिसमें पार्टी ने राज्य के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई प्रमुख वादे किए हैं। पार्टी ने वादा किया है कि यदि उनकी सरकार बनती है तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना का नाम 'महिला समृद्धि योजना' रखा गया है और इसे पहली कैबिनेट बैठक में पारित किया जाएगा। बीजेपी का यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
जेपी नड्डा ने क्या कहा?
जेपी नड्डा ने कहा, “आज जो बिंदु मैं रखने वाला हूं, ये विकसित दिल्ली का आधार रखने वाले हैं। दिल्ली को किस तरह से आगे बढ़ाया जाए, उन बिंदुओं पर आज हम चर्चा करेंगे।” उन्होंने कहा, “मेनिफेस्टो पहले भी आते थे, लेकिन आप भी भूल जाते थे और राजनीतिक पार्टियां भी भूल जाती थी कि उन्होंने क्या कहा था, लेकिन ये राजनीतिक संस्कृति का परिवर्तन है कि आज मेनिफेस्टो ‘संकल्प पत्र’ में परिवर्तित हो गया है। संकल्प से सिद्धि की ओर जाने का मंत्र भी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिया है।”
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को एक चरण में होगा और मतों की गिनती 8 जनवरी को की जाएगी।
क्या है BJP के बड़े वादे?
महिलाओं को 2500 रुपये
बीजेपी ने महिला कल्याण के तहत हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया है।
गर्भवती महिलाओं के लिए 21000 रुपये
गर्भवती महिलाओं को 21000 रुपये देने का वादा किया गया है।
गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी
गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देने का वादा किया गया है।
होली और दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर
इन त्योहारों के दौरान एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया गया है।
अटल कैंटीन योजना
बीजेपी ने सत्ता में आने पर 5 रुपये में भरपेट भोजन देने वाली अटल कैंटीन योजना शुरू करने का वादा किया है।
आयुष्मान भारत योजना
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू करने का वादा किया गया है।
स्वास्थ्य बीमा
आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली के लोगों को पांच लाख रुपये तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन
वरिष्ठ नागरिकों को 3000 रुपये तक पेंशन देने का वादा किया गया है।
जनकल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह वादा किया कि दिल्ली में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा।