
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी चुनावी घोषणाओं के साथ उतरेगी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा (BJP) अपने घोषणा-पत्र में दिल्ली वासियों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 20 हजार लीटर मुफ्त स्वच्छ पानी, महिलाओं व छात्रों और बुजुर्गों के लिए फ्री बस सेवा के अलावा दिल्ली में लाड़ली योजना और झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की घोषणा कर सकती है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत रिठाला-नरेला-कुंडली लाइन का शिलान्यास और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के शुभारंभ के साथ ही दिल्ली को जाम व प्रदूषण मुक्त करने के लिए चार मुख्य प्रोजेक्टों से अवगत कराएंगे। भाजपा जनसभाओं में भारी भीड़ जुटाने की तैयारी में है।
मंडल अध्यक्षों को कम से कम दो बसें भरकर लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत, योगेंद्र चांदौलिया और रामवीर सिंह बिधूड़ी को रैली आयोजित करने के लिए प्रभारी बनाया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि रैलियों में मोदी की गारंटी की घोषणा होगी।
Delhi Assembly Election 2025 :राजधानी में झुग्गीवासियों के लिए भी खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से वजीरपुर में बनाए गए 1645 स्वाभिमान फ्लैट की चाबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अशोक विहार के झुग्गीवासियों को सौंपेंगे। यह कदम दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की रणनीतिक योजना का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में दो नए दिल्ली विश्वविद्यालय परिसरों के साथ-साथ वीर सावरकर के नाम पर एक कॉलेज की आधारशिला रख सकते हैं। विश्वविद्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह कॉलेज नजफगढ़ में सावरकर कॉलेज 140 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा। इसे 2021 में डीयू की कार्यकारी परिषद ने मंजूरी दी थी। Delhi Assembly Election 2025