Bulandshahr News: खुशखबरी: गांवो में लगेंगी लाइट, होगा सड़क और नाली निर्माण: अक्टूबर तक काम होगा शुरू
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:46 AM
Bulandshahr News बुलंदशहर के गांवो में खुशहाली लानी वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल बुलंदशहर के 500 से ज्यादा गांवों में 40 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नालियों के निर्माण को भी अहमियत दी जाएगी। सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी ताकि लोगों को अंधेरे की समस्या से निजात मिल सके। बेहतर सड़के, साफ नाली, लाइटों से गांव का विकास किया जाएगा।
लोगों की समस्याएं होंगी दूर
Bulandshahr News
बुलंदशहर नगर के आसपास कई गांव ऐसे हैं जहां पर लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 500 के करीब गांव ऐसे हैं जहां पर लोगों को सड़क निर्माण सही न होने की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर स्ट्रीट लाइट ना होने की वजह से बिजली होने के बाद भी अंधेरा रहता है। इसके अलावा नालियों की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। अब शासन ने इन गांवों में सड़क निर्माण, नाली निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 40 करोड़ का बजट जिला पंचायत को जारी कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अक्टूबर तक काम शुरू हो जाएगा।
Bulandshahr News
प्रमुख स्थानों पर लाइट लगाने की भी योजना
गांव में लोगों को सड़क नाली और लाइट न होने की वजह से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लाइट आने के बाद भी अंधेरे में टूटी-फूटी सड़क से जाना खतरे से भरा हुआ हो जाता है। साथ ही नाली निर्माण न होने की वजह से जल भराव की समस्या देखने को मिलती है। सड़क निर्माण, नाली निर्माण और लाइट लगने से गांव की अधिकतम समस्या खत्म हो जाएगी और लोगों को राहत मिलेगी। जिला पंचायत की ओर से एक और पहल की जा रही है जिसमें प्रमुख धार्मिक स्थल और चौराहे पर लाइट लगाने की योजना है। इसके तहत शासन को पत्र भी लिखा गया है। लाइट खरीदने की अनुमति मिलने का इंतजार है।