CAR ACCIDENT: कार एक्सीडेंट में आईआईटी छात्र की मौत, एक घायल
CAR ACCIDENT
भारत
चेतना मंच
18 Jan 2023 11:55 PM
CAR ACCIDENT: नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली के 30 वर्षीय एक छात्र की कार की चपेट में आने से मौत हो गई तथा उसका एक दोस्त घायल हो गया। पुलिस के अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान खान की मौत हो गई जबकि शुक्ला को पैर में फ्रैक्चर के साथ साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CAR ACCIDENT
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अशरफ नवाज खान और अंकुर शुक्ला (29) नाम के दो छात्र मंगलवार रात एक रेस्तरां में गए थे। वहां रात का खाना खाने के बाद सड़क पार करने के दौरान एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान खान की मौत हो गई जबकि शुक्ला को पैर में फ्रैक्चर के साथ साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आईआईटी दिल्ली से पीएचडी कर रहे थे। टक्कर मारने वाली कार कुछ दूरी पर लावारिस हालत में पड़ी मिली। पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान कर ली गयी है।