दिल्ली के नरेला में खड़े ट्रक से टकराई कार,प्रदूषण से कम विजिबिलिटी ने ले ली 2 की जान ,शादी समारोह से लौट रहे थे
कार सवार शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर जा रहे थे
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
24 Nov 2023 04:44 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
24 Nov 2023 04:44 PM
Delhi News : बाहरी दिल्ली के नरेला में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया । कल देर रात नरेला सिफियाबाद बॉर्डर के पास एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई ,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Delhi News In Hindi कार सवार शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर जा रहे थे
कार सवार रात 1:00 बजे शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। और लौटते समय रास्ते में ट्रक खड़ा हुआ था, कम रोशनी और प्रदूषण के कारण कार चालक को किनारे खड़ा हुआ ट्रक नहीं दिखाई दिया । इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
प्रदूषण के चलते विजिबिलिटी प्रभावित
दिल्ली के नरेला में कम विजिबिलिटी के कारण संभावना है कि उन्हें ट्रक दिखाई नहीं दिया क्योंकि दिल्ली में प्रदूषण की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम की चल रही है। खड़े ट्रक में तेज गति से आ रही कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दो लोग मौत का शिकार हो गए और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है।
मीना कौशिक