
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को अपनी साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान हमले का शिकार हो गईं। घटना मुख्यमंत्री आवास में उस समय हुई जब सीएम जनता की समस्याओं को सुन रही थीं। अधिकारियों के अनुसार, एक 35 वर्षीय व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर पहुंचा और अचानक मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। CM Rekha Gupta
दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने बताया कि आरोपी ने पहले सीएम को कुछ दस्तावेज दिए और फिर अचानक चिल्लाते हुए थप्पड़ मार दिया। बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह हमला जन सुनवाई को बाधित करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है। CM Rekha Gupta