दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुसार, सुबह पटेल चौक, राजीव चौक, उद्योग भवन, सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए थे।

Delhi News : संसद के मानसून सत्र की शुरुआत और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित 'संसद चलो' मार्च को देखते हुए सोमवार को राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियातन कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रभावित हुई। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुसार, सुबह पटेल चौक, राजीव चौक, उद्योग भवन, सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए थे। हालांकि, बाद में राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर सभी गेट खोल दिए गए और इंटरचेंज सुविधा भी सामान्य कर दी गई। Delhi News
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि CJP को संसद मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 भी लागू है। Delhi News
संसद भवन से कुछ दूरी पर स्थित जंतर-मंतर पर CJP का धरना लगातार जारी है। संगठन शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और NEET पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। रविवार देर रात से ही जंतर-मंतर पर समर्थकों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। सोमवार को प्रस्तावित संसद मार्च से पहले बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी की। जिसके चलते नई दिल्ली जिले के कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर पुलिस ने अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी है। राजीव चौक, बाराखंभा रोड, पटेल चौक, सेवा तीर्थ और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है। जरूरत पड़ने पर यहां अतिरिक्त प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं। Delhi News
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए वाहन चालकों को रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा विजय चौक, पटेल चौक गोलचक्कर, बोट क्लब, रेल भवन गोलचक्कर, सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर, जीआरजी गोलचक्कर और जलेबी चौक के आसपास भी यातायात प्रभावित रहने की संभावना जताई गई है। Delhi News
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जनपथ, विनय मार्ग, मान सिंह रोड, आउटर सर्कल (कनॉट प्लेस), अकबर रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, मौलाना अबुल कलाम आजाद रोड, 11 मूर्ति और कमाल अतातुर्क मार्ग जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। Delhi News
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा है कि यदि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर यह भरोसा दिलाते हैं कि संसद के मानसून सत्र में शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक का मुद्दा उठाया जाएगा, तो वांगचुक सोमवार को अपना अनशन समाप्त कर सकते हैं।
वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके की अपील के बाद रविवार रात जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। संसद मार्च से पहले धरना स्थल पर बैनर लगाए गए और प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। Delhi News
विज्ञापन