सीएम रेखा गुप्ता ने किया प्रदूषण नियंत्रण के लिए छठ पूजा की तैयारियों पर जोर
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:39 PM
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने छठ पूजा (Chhath Puja) की तैयारियों को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस बार छठ पूजा को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रही है और इसके लिए यमुना घाट पर विशेष मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा, प्रदूषण नियंत्रण को लेकर भी उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और पूर्व की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा। Delhi News
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने बताया कि दिल्ली में छठ पूजा (Chhath Puja) के लिए 17 नए प्वाइंट्स बनाए गए हैं, जिनमें से प्रमुख घाटों को मॉडल के रूप में तैयार किया जा रहा है। ये घाट पल्ला से लेकर कालिंदी तक बनाए जाएंगे, जहां श्रद्धालु पूरी श्रद्धा से पूजा अर्चना कर सकेंगे।
सरकारी सुविधाओं की भरमार
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि इस बार छठ पूजा (Chhath Puja) के आयोजन के लिए विशेष सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पिछले साल दिल्ली में केवल 929 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन हुआ था, जबकि इस बार 1000 से ज्यादा आवेदन सरकार के पास आ चुके हैं। इन घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं, स्वागत गेट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और चाय-पानी की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने यह भी कहा कि इस साल दिल्ली में प्रदूषण का स्तर पिछली सरकार की तुलना में काफी कम रहा। उन्होंने कहा, “भले ही इस बार दीपावली पर पटाखों की अनुमति दी गई थी, लेकिन प्रदूषण का स्तर घटा रहा, जो हमारी सरकार की कोशिशों को दर्शाता है।”
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने यमुना घाट पर छठ पूजा (Chhath Puja) पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 2021 में यमुना घाट पर छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किए थे, लेकिन उनकी सरकार अब उन केसों को वापस लेगी।
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) की घोषणा से साफ है कि दिल्ली सरकार इस साल छठ पूजा को भव्य और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदूषण नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सरकार द्वारा किए गए इंतजामों को लेकर दिल्लीवाले उम्मीद जताते हैं कि यह आयोजन पिछले आयोजनों से बेहतर और सुरक्षित होगा।