Rahul Gandhi In Azadpur Mandi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक्शन मोड में, अचानक सब्जी मंडी पहुंचे
Rahul Gandhi In Azadpur Mandi
भारत
चेतना मंच
01 Aug 2023 05:32 PM
Rahul Gandhi In Azadpur Mandi: सार
Rahul Gandhi In Azadpur Mandi: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। ट्रक ड्राईवर के साथ यात्रा करने व धान के किसानों के खेत पर जाने के बाद राहुल गांधी मंगलवार को सुबह-सुबह सब्जी मंडी में पहुंच गए। अचानक राहुल गांधी को अपेन बीच आया देखकर सब्जी मंडी के व्यापारी एवं आड़ती भौचक्के रह गए।
विस्तार
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आजकल पूरे एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उनका लगातार प्रयास है कि वें सीधे आम जनता से जुडक़र उनकी समस्याओं को समझ सकें। जब से उन्होंने देश भर में पैदल-पैदल घूमकर भारत जोड़ो यात्रा की है तब से वें लगातार और अधिक सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। मंगलवार 1 अगस्त 2023 की सुबह-सुबह ही राहुल गांधी दिल्ली के आजादपुर में स्थित सब्जी मंडी में पहुंच गए। वहां पहुंचकर राहुल गांधी ने सब्जी का व्यापार करने वाले व्यापारियों व आड़तियों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने सब्जी में व्यापार में आने वाली समस्याओं को समझने का प्रयास किया। इस दौरान उनसे मिलने के लिए भारी संख्या में व्यापारी, आड़ती व अपनी सब्जी बेचने मंडी में आए हुए किसान एकत्र हो गए। देखें राहुल गांधी के आजादपुर मंडी में पहुंचने के नजारे वाला वीडियो............
https://twitter.com/i/status/1686263568994582528
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही