CWG 2026 में भारत को बड़ा झटका लगा है। जूडो खिलाड़ी तूलिका मान व्हेयरअबाउट नियम उल्लंघन के कारण निलंबित हुईं। जानिए पूरा मामला।

New Delhi News : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शुरू होते ही भारतीय दल को डोपिंग विवादों से बड़ा झटका लगा है। महिला जूडो खिलाड़ी और बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की सिल्वर मेडलिस्ट तूलिका मान को ग्लासगो में होने वाले खेलों से पहले निलंबित कर दिया गया है। तूलिका को प्रतिबंधित पदार्थ लेने के मामले में नहीं, बल्कि एंटी-डोपिंग नियमों के ‘व्हेयर अबाउट’ उल्लंघन के कारण अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया है। तूलिका मान को 78 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की बड़ी पदक उम्मीद माना जा रहा था, लेकिन निलंबन के बाद वह अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) के सामने उन्हें अपना पक्ष रखना होगा।
New Delhi News
तूलिका मान का मामला सामान्य डोप टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ पाए जाने से अलग है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एंटी-डोपिंग एजेंसियों के लिए जरूरी व्हेयरअबाउट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। एंटी-डोपिंग नियमों के तहत कुछ खिलाड़ियों को रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (RTP) में रखा जाता है। ऐसे खिलाड़ियों को अपनी लोकेशन, ट्रेनिंग और उपलब्धता की जानकारी देनी होती है, ताकि NADA या विश्व एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) कभी भी उनका अचानक डोप टेस्ट कर सके। अगर कोई खिलाड़ी बार-बार अपनी जानकारी अपडेट नहीं करता या टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होता है, तो इसे नियमों का उल्लंघन माना जाता है।
New Delhi News
‘व्हेयरअबाउट सिस्टम’ एंटी-डोपिंग व्यवस्था का एक अहम हिस्सा है। इसके तहत खिलाड़ियों को बताना होता है कि वे किस समय और किस जगह मौजूद रहेंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ी प्रतियोगिता के बाहर भी अचानक होने वाले डोप टेस्ट से बच न सकें। नियमों के अनुसार, एक साल के अंदर तीन बार व्हेयरअबाउट फेल्योर होने पर खिलाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
New Delhi News
तूलिका मान ने वर्ष 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला जूडो के 78 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। उनसे 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी पदक की उम्मीद थी। भारतीय जूडो टीम में वह सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल थीं, लेकिन निलंबन के कारण उनका अभियान शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।
New Delhi News
तूलिका मान का मामला भारतीय दल के लिए पहला झटका नहीं है। इससे पहले पुरुष जूडो खिलाड़ी अर्जुन कुमार भी डोपिंग मामले के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स टीम से बाहर हो चुके हैं। अर्जुन कुमार पर प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का मामला सामने आया था। इसके अलावा क्वालिफिकेशन अवधि के दौरान डोपिंग नियम उल्लंघन के कारण भारतीय भारोत्तोलन दल को भी नुकसान उठाना पड़ा है।
New Delhi News
New Delhi News
विज्ञापन