थाना दादरी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बीती शाम नई बस्ती में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर लटकी (36 वर्षीय) कविता पत्नी आनंद कुमार को नीचे उतरवाया। शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि कविता का पति शराब पीता था जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। संभवत इसी विवाद के चलते कविता ने आत्महत्या की है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।