Delhi Aims Fire: दिल्ली एम्स के एंडोस्कोपी रूम में आग लगी, देखें वीडियो
Delhi Aims Fire
दिल्ली
RP Raghuvanshi
07 Aug 2023 06:15 PM
Delhi Aims Fire: एम्स के एंडोस्कोपी रूम में आग लग गई है। आग की वजह से वहां मौजूद लोगों में अफरा- तफरी मच गई। अचानक आग की वजह से लोग काफी परेशान हो गए। खास कर जिनके परिवार वाले वहां मौजूद थे वे काफी चिंतित हो गए। अभी फिलहाल वहां से यह खबर आई है कि सभी लोगों को निकाला गया है। फिलहाल किसी को कोई हानि की खबर नहीं आई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा का कहना है कि दमकल की 6 से अधिक गाड़ियां भेजी गईं। लोगों की सुरक्षा के लिए वहां पर तुरंत ही दमकल की 6 से अधिक गाड़ियां भेजी गई।
Delhi Aims Fire: मौके पर पहुंची 6 से अधिक दमकल गाड़ियांDelhi Aims Fire: मौके पर पहुंचे दिल्ली अग्निशमन सेवा का कहना है कि 6 से अधिक दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली AIIMS इमरजेंसी वार्ड के पास भीषण आग लग गई है. अभी अभी सूचना मिली है कि जैसे ही यह खबर फैली दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि आग आज सुबह करीब 11.54 बजे लगी। लोगों के सुरक्षा की भरपूर कोशिश की जा रही है।
https://twitter.com/manchchetna/status/1688445410225131520?s=46