पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज सुबह घटित हुई। मेट्रो कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक युवक ने द्वारका की ओर से आ रही मेट्रो ट्रेन के सामने अचानक छलांग लगा दी है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक 12वीं कक्षा के छात्र ने आने वाली मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मेट्रो सेवाओं पर अस्थायी असर पड़ा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना दिनांक 20 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 11:07 बजे घटित हुई। मेट्रो कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक युवक ने द्वारका की ओर से आ रही मेट्रो ट्रेन के सामने अचानक छलांग लगा दी है। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आपातकालीन सेवाएं तत्काल मौके पर पहुंचीं, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका। इस हादसे के चलते ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाओं में थोड़ी देर के लिए बाधा उत्पन्न हुई, जिसे बाद में सामान्य कर लिया गया।
मृतक छात्र की पहचान अश्विनी डागर (17 वर्ष) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के नजफगढ़ का निवासी था और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि अश्विनी अपनी पढ़ाई के लिए उत्तम नगर स्थित 'सक्सेस कोचिंग सेंटर' जाता था। उसके पिता दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) में संविदा चालक के पद पर कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे हैं और पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि युवक कुछ व्यक्तिगत कारणों से परेशान था, हालांकि आत्महत्या के पीछे सटीक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। Delhi News