दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की महारैली में भूपेंद्र पटेल समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। जानिए आयोजन की खास बातें।

Delhi News : गुर्जर समाज भारत का प्रसिद्ध समाज है। उत्तर प्रदेश के बहुत बड़े हिस्से में गुर्जर समाज का बड़ा राजनीतिक तथा सामाजिक प्रभाव है। इसी प्रकार हरियाणा तथा राजस्थान में भी गुर्जर समाज के नागरिक बड़ी राजनीतिक तथा सामाजिक शक्ति के रूप में स्थापित हैं। गुर्जर समाज का दावा है कि देश भर में फैले गुर्जर समाज का ऐतिहासिक जातीय रिश्ता पटेल समाज तथा कुर्मी समाज के साथ है। गुर्जर समाज के प्रसिद्ध नेता हरीश चन्द्र भाटी, नैपाल सिंह कसाना तथा के.पी. कसाना का दावा है कि गुर्जर, पटेल तथा कुर्मी एक ही जाति है।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के आह्वान पर 27 अक्टूबर 2026 को भारत की राजधानी दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में देश भर के गुर्जर समाज के लाखों स्त्री, पुरूष, बूढ़े तथा जवान एकत्र हुए। गुर्जर समाज के इस जमावड़े में पटेल तथा कुर्मी समाज भी शामिल था। गुर्जर समाज के द्वारा ताल कटोरा स्टेडियम में सजाए गए भव्य मंच पर देशभर से आए गुर्जर समुदाय के सदस्य एकत्रित हुए। यह आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया गया, जहाँ समुदाय की एकता और गौरव पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय के स्वाभिमान को बढ़ावा देना था। यह आयोजन भारत के 'लौह पुरुष' के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था। इस कार्यक्रम में देशभर से गुर्जर समुदाय के लोग शामिल हुए, जिससे यह एक बड़ा सामुदायिक समागम बन गया। Delhi News

इस पूरे आयोजन का नेतृत्व अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष तथा प्रसिद्ध राजनेता हरीश चंद्र भाटी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के महासचिव तथा प्रसिद्ध समाजसेवी के.पी. कसाना ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। संगठन के पदाधिकारियों ने इस आयोजन के माध्यम से समुदाय के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने का प्रयास किया। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी विनय प्रधान ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी सामुदायिक नेताओं, समाजसेवियों और प्रमुख सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों के सामूहिक समर्थन और समर्पण ने समुदाय की एकता, गर्व और महिमा को और अधिक मजबूती प्रदान की है। Delhi News

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के द्वारा दिल्ली में आयोजित महारैली के मुख्य अतिथि गुजरात प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भाजपा नेता भूपेन्द्र भाई पटेल थे। साथ ही मुख्य अतिथि की ही भूमिका में उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, केन्द्रीय मंत्री तथा भाजपा के नेता कृष्ण पाल गुर्जर ने भी इस आयोजन में अपने पूरे लाव—लश्कर के साथ शामिल होकर बहुत बड़ा संदेश दिया। भाजपा के बड़े नेताओं का गुर्जर समाज के आयोजन में भाग लेना देश भर के गुर्जर समाज में बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। Delhi News

भारत की राजधानी दिल्ली में गुर्जर समाज का बड़ा आयोजन करने के लिए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चन्द्र भाटी तथा उनकी पूरी टीम को पूरे देश से बड़ी संख्या में बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस आयोजन की सफलता में हरीश चन्द्र भाटी, डॉ. यशवीर सिंह, के.पी. कसाना, गुर्जर महासभा की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष शशांक भाटी, बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता, शिक्षाविद, अधिवक्ता, डॉक्टर तथा किसान नेता शामिल थे। Delhi News
विज्ञापन