
Delhi Haj Committee : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता कौसर जहां को बृहस्पतिवार को दिल्ली हज समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया। इसे राजधानी की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। कौसर इस पद के लिए चुनी जाने वाली दूसरी महिला हैं। उन्हें दिल्ली सचिवालय में हुए चुनाव में समिति के सदस्यों द्वारा डाले गए पांच में से तीन वोट मिले।
सुश्री कौसर जहाँ को दिल्ली हज कमेटी का चेयरमैन चुने जाने पर बधाई।दिल्ली हज कमेटी में भाजपा से जुड़े प्रत्याशी की जीत से साफ़ है अब मुस्लिम समुदाय भी देश के विकास की धारा श्री @narendramodi से जुड़ने को आतुर है।@DelhiStateHajC @BJP4Delhi @ANI @PTI_News @BJP4India @Kausarjahan213 pic.twitter.com/AoWwPsuKmC
— Virendra Sachdeva (@Virend_Sachdeva) February 16, 2023