विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है।

Delhi Heatwave Alert : राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। खासकर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई हैं। स्कूलों में हीटवेव से बचाव के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। इससे छात्र एक-दूसरे की तबीयत पर नजर रख सकेंगे।
Delhi Heatwave Alert
नई गाइडलाइन के तहत स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि आउटडोर असेंबली को सीमित या पूरी तरह बंद किया जाए। कक्षाएं खुली जगह पर न लगाई जाएं। अब असेंबली केवल इनडोर या छायादार स्थानों पर कम समय के लिए होगी।
Delhi Heatwave Alert
गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए वॉटर बेल सिस्टम लागू किया गया है। इसमें हर 45 से 60 मिनट पर बच्चों को पानी पीने की याद दिलाई जाएगी। साथ ही स्कूलों को कई जगहों पर ठंडा और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। हीटवेव के खतरे को देखते हुए सभी आउटडोर गेम्स और गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। यह कदम बच्चों को लू और हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए उठाया गया है। Delhi Heatwave Alert
अभिभावकों को सलाह दी गई है कि बच्चों को हल्के और सूती कपड़े पहनाकर भेजें। नियमित रूप से स्कूल अपडेट्स पर नजर रखें।
स्कूल वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए मौसम अपडेट साझा करेंगे। हर स्कूल में एक नोडल शिक्षक नियुक्त किया जाएगा, जो गाइडलाइन के पालन की निगरानी करेगा। सभी स्कूलों को 2 मई 2026 तक अनुपालन रिपोर्ट जमा करनी होगी।
विज्ञापन