Delhi Lok Sabha Election Result : क्या है दिल्ली का हाल?
Delhi Lok Sabha Election Result
भारत
चेतना मंच
04 Jun 2024 05:01 PM
Delhi Lok Sabha Election Result : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर जोरों-शोरों से काउंटिंग जारी है। राजधानी में इंडिया गठबंधन, बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दे रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में सभी नेताओं को रैलियों से लेकर रोड शो तक में कड़ी मेहनत करते हुए देखा गया। चलिए जान लेते हैं राजधानी में अब तक किस पार्टी ने अपने खाते में कितने वोट इकट्ठे कर लिए हैं?
क्या है दिल्ली का हाल?
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट का हाल?
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार से 26691 वोट से आगे निकलते हुए नजर आ रहे हैं। मनोज तिवारी को अब तक 122445 वोट मिले हैं, जबकि कन्हैया कुमार 95754 वोटों के साथ दूसरे नंबर हैं। फिलहाल अभी कन्हैया कुमार 23 हजार सीटों से पीछे चल रहे हैं।
पश्चिमी दिल्ली सीट का क्या है माहौल?
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा की कमलजीत सहरावत अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार महाबल मिश्रा से 31315 वोटों से आगे चलती हुई दिख रही हैं। कमलजीत को अबतक 133322 वोट मिले हैं, जबकि महाबल मिश्रा 102007 वोटों के साथ दूसरे नंबर हैं।
चांदनी चौक सीट पर किस पार्टी का कब्जा?
चांदनी चौक लोकसभा सीट पर कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल अब 7687 वोट से आगे हो गए हैं। उन्हें अब तक 51603 मिले हैं। वहीं, प्रवीण खंडेलवाल 43916 वोटों के साथ दूसरे नंबर हैं।
चांदनी चौक से जेपी 6800 वोट से आगे
पुरानी दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल 6800 वोट से आगे हो गए हैं। यहा उनका मुकबाला भाजपा के उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल है।
योगेंद्र चंदोलिया कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज से 18715 वोटों से निकले आगे
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज से 18715 वोटों से आगे निकल गए रहे हैं। भाजपा को 51321 वोट, कांग्रेस को 32606 वोट और नोटा को 554 वोट मिले हैं।
दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा ने अब तक बनाई बढ़त
दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में अब बाजी पलटती हुई दिखाई दे रही है। चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है।
दक्षिणी दिल्ली सीट पर भाजपा 4227 वोट से निकली आगे
दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर 5 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। यहां भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी 'आप' उम्मीदवार सहीराम पहलवान से 4227 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक हुई मतगणना में भाजपा को 25603 और 'आप' को 21376 वोट मिल चुके हैं।
उत्तर-पश्चिमी सीट पर योगेंद्र चंदोलिया 7736 वोट से आगे
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज से 7736 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक हुई मतगणना में भाजपा को 20057 और कांग्रेस को 12321 वोट मिले हैं, जबकि नोटा को 256 वोट मिले हैं।