Delhi MCD Election : दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीख हुई तय
Ballet Box
दिल्ली
RP Raghuvanshi
04 Nov 2022 10:03 PM
Delhi MCD Election : दिल्ली में आज एमसीडी चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। चुनाव आयुक्त ने बताया कि चार दिसंबर को मतदान होंगे और सात दिसबंर को नतीजों का एलान होगा । दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली में परिसीमन प्रक्रिया जरूरी थी, ये लंबी प्रक्रिया है। हमने समय सीमा में परिसीमन प्रक्रिया को पूरा किया। मतदान केंद्रों की फिर से रूपरेखा तैयार की गई।
Delhi MCD Election :
दिल्ली नगर निगम के तहत 68 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें 250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। .चुनाव आयुक्त ने बताया कि एससी महिलाओं के लिए 21 सीट आरक्षित हैं। निगम चुनाव के लिए एक एप बनाया गया है। लोग एप पर अपना नाम देख सकते हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। एमसीडी चुनाव के मद्देनजर आज से ही चुनाव संहिता लागू होती है। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक रहेगी।
बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों का फोटो होगा। 104 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एक करोड़ 46 लाख 73 हजार मतदाता हैं।
दिल्ली चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम 250 वार्ड में चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कार्यकाल मई में ही पूरा हो चुका है। 42 सीट एससी कोटे के तरह आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा।