
Delhi Metro Viral Video , नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में हो रही अश्लील हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन मेट्रो के ऐसे वायरल वीडियो सामने आ रहे हैं, जो दिल्ली के साथ-साथ मेट्रो में सफर करने वाले हर यात्री को शर्मसार कर देते हैं। भीड़भाड़ वाली मेट्रो के अंदर खुलेआम की जा रही ऐसी करतूतों ने आम यात्रियों का सफर करना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकतों का सिलसिला फिर से शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले मेट्रो में ओरल सेक्स और हस्तमैथुन करने के वीडियो वायरल हुए थे। अब एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को गोद पर लिटाकर चुंबन करते दिख रहा है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की सख्ती के बाद भी प्रेमी जोड़े अपने इन हरकतों से बाज नहीं आ रहे है और उनकी करतूत दिल्ली मेट्रो को बदनाम कर रही है। एक बार फिर मेट्रो के अंदर से शर्मसार कर देने वाला वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक कपल मेट्रो के फर्श पर बैठकर चुंबन पे चुंबन लिए जा रहा है। आसपास मेट्रो में अन्य लोग भी मौजूद थे।
वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो के फर्श पर एक लड़का बैठा हुआ है और उसकी प्रेमिका उसकी गोद में लेटी हुई दिखाई दे रही है। दोनों बिना किसी झिझक और संकोच लोगों के बीच में ही एक दूसरे को लिपलॉक कर रहे हैं। यह वीडियो सामने की तरफ सीट पर बैठे किसी सख्श ने रिकॉर्ड कर लिया।