दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सरकार विरोधी संदेशों वाले दो पोस्टर मिलने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कार्रवाई की है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Delhi News : दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सरकार के कामकाज और विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाने वाले पोस्टर मिलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। Delhi News
यह भी पढ़ें : दिल्ली NCR में शेयर बाजार और प्रदूषण से जुड़ी जानकारियां गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं
एफआईआर में दर्ज विवरण के मुताबिक, यह घटना 20 अक्टूबर को सामने आई थी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर तैनात ट्रेन ऑपरेटर तरुण चौधरी ड्यूटी के दौरान ट्रेन का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें ट्रेन के अंदर एक सीट पर दो पोस्टर चिपके हुए दिखाई दिए। पोस्टरों में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने के साथ अलग-अलग मुद्दों का उल्लेख किया गया था। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दिए जाने के बाद DMRC ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार, पोस्टरों पर क्यूआर कोड भी लगाए गए थे। इनके माध्यम से लोगों को एक ऑनलाइन समूह से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया था। पुलिस ने दोनों पोस्टरों को जब्त कर लिया है और उनकी सामग्री की जांच की जा रही है। जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि क्यूआर कोड किस ऑनलाइन समूह से जुड़ा था और उसके जरिए लोगों तक किस तरह का संदेश पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। मामले की पड़ताल के लिए एक विशेष टीम भी जुटी हुई है। Delhi News
इसे भी पढ़ें : दिल्ली के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां
मेट्रो ट्रेन के भीतर पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जांचकर्ताओं की कोशिश है कि उपलब्ध रिकॉर्डिंग के आधार पर घटना से जुड़े व्यक्ति की पहचान की जा सके। फिलहाल, उपलब्ध जानकारी में किसी व्यक्ति की पहचान या गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पोस्टर लगाने की घटना और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। Delhi News
विज्ञापन