
दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों के लिए सोमवार से मेट्रो यात्रा थोड़ी महंगी हो गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 25 अगस्त 2025 से किराए में मामूली संशोधन किया है। दूरी के हिसाब से यह बढ़ोतरी 1 रुपये से 4 रुपये तक है, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अधिकतम 5 रुपये तक का इजाफा किया गया है। DMRC का कहना है कि यह संशोधन “मिनिमल इन्क्रीज” यानी न्यूनतम बढ़ोतरी है और इसे दूरी-आधारित फेयर स्लैब के तहत लागू किया गया है। नई दरें अब सभी यात्रियों पर लागू हो चुकी हैं। Delhi Metro Fare Hike
0-2 किमी: 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये
2-5 किमी: 20 रुपये से 21 रुपये
5-12 किमी: 30 रुपये से 32 रुपये
12-21 किमी: 40 रुपये से 43 रुपये
21-32 किमी: 50 रुपये से 54 रुपये
32 किमी से अधिक: 60 रुपये से बढ़कर 64 रुपये
0-2 किमी: 11 रुपये
2-5 किमी: 11 रुपये
5-12 किमी: 21 रुपये
12-21 किमी: 32 रुपये
21-32 किमी: 43 रुपये
32 किमी से अधिक: 54 रुपये
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी यही संशोधन लागू होगा, जहां किराया 1 से 5 रुपये तक बढ़ाया गया है।
मेट्रो किराए में बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक हलचल भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि - Metro का किराया आखिर कैसे बढ़ गया? दिल्ली सरकार के नामित प्रतिनिधियों ने क्या बोर्ड बैठक में इसका विरोध नहीं किया? भाजपा और दिल्ली सरकार बताएं कि इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधी गई ? Delhi Metro Fare Hike