Delhi Metro News : केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के द्वार बंद
Central Secretariat and Udyog Bhawan metro station gates closed
भारत
चेतना मंच
28 May 2023 04:41 PM
नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन के सभी प्रवेश व निकास द्वार नए संसद भवन के उद्घाटन के कारण बंद कर दिए गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नया संसद भवन केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के पास स्थित है जो ‘येलो लाइन’ और ‘वायलेट लाइन’ पर आने वाला ‘इंटरचेंज’ स्टेशन है।
पुलिस से मिले निर्देश पर उठाया गया कदम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों और पुजारियों की उपस्थिति में नए संसद भवन का उद्घाटन किया। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस से मिले निर्देश के मुताबिक, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन के सभी प्रवेश व निकास द्वार यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिए गए हैं।
जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन दोनों स्टेशन के द्वार रविवार को मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद से बंद हैं। हालांकि, केंद्रीय सचिवालय में ‘इंटरचेंज’ यानी मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध है। अधिकारी ने कहा कि इन दोनों स्टेशन पर द्वार बंद होने के संबंध में सुबह से नियमित रूप से घोषणाएं की जा रही हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।