Delhi Breaking ; गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का हिस्सा ढहा,बचाव कार्य जारी
Delhi Metro Station Collapse
दिल्ली
RP Raghuvanshi
08 Feb 2024 05:33 PM
Delhi Metro Station Collapse : दिल्ली में गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढहा गया है , मौके पर बचाव कार्य जारी है । एक शख्स को मलबे से सही-सलामत बाहर निकाला गया है।
एक शख्स को सही-सलामत मलबे से निकाला गया
दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया है। मेट्रो स्टेशन का मलबा गिरने की वजह से एक शख्स दब गया, उसे मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। मलबे में कुछ बाइकें भी दब गई हैं, जिनको बाहर निकाला जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
https://twitter.com/ManchChetna/status/1755493531983270172
मेट्रो का परिचालन रोका
इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। पिंक लाइन पर गोकुलपुरी से शिव विहार के बीच मेट्रो सेवा को फिलहाल रोक दिया गया है। राहत बचाव के लिए दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।