
Delhi Metro Update: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाली सभी यात्री कृपया ध्यान दें, क्योंकि यदि आप रविवार को दिल्ली मेट्रो में सफर करने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है। 13 नवंबर, रविवार को ब्लू लाइन पर मेट्रो की सेवाएं बाधित रहेंगी। मेट्रो की तरफ से बताया गया है कि मेट्रो लाइन पर होने वाले मेंटेनेंस की वजह से सेवाएं बाधित रहेंगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्लू लाइन यानी द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली पर मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच निर्धारित ट्रैक मेंटेनेंस की वजह से 13 नवंबर, रविवार की सुबह ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी।
जानकारी के अनुसार सेवाएं शुरू होने से सुबह सात बजे तक रमेश नगर से कीर्ति नगर सेक्शन तक ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी। इस दौरान रमेश नगर और कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशनों के बीच मुफ्त फीडर बस सेवा के माध्यम से कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
READ MORE -