Advertisement
Advertisement

Advertisement
International Yoga Day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर राजधानी दिल्ली में योग प्रेमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक अहम निर्णय लिया है। 21 जून, शनिवार को आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में प्रतिभागियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से ही शुरू की जाएंगी। यह विशेष सुविधा दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर लागू होगी। DMRC के मुताबिक, सुबह 4 बजे से लेकर मेट्रो की नियमित सेवाएं शुरू होने तक, प्रत्येक 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह विशेष सेवा राजधानी व एनसीआर क्षेत्र में आयोजित हो रहे वृहद योग कार्यक्रमों में भाग लेने वालों को राहत देगी।
इस वर्ष योग दिवस के लिए देशभर में एक लाख से अधिक स्थानों पर आयोजन की योजना बनाई गई है। दिल्ली मेट्रो की यह पहल राजधानी में जनसुविधा और सार्वजनिक परिवहन की भूमिका को और मजबूत बनाती है। डीएमआरसी का यह निर्णय यह सुनिश्चित करेगा कि प्रतिभागी समय पर और सुरक्षित ढंग से आयोजन स्थलों तक पहुंच सकें।
हर वर्ष 21 जून को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अब सिर्फ एक दिन भर का आयोजन नहीं, बल्कि एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। करीब 175 देशों की सक्रिय भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि योग आज स्वास्थ्य और शांति का पर्याय बन चुका है। भारत के लिए यह एक सांस्कृतिक गौरव का क्षण भी है, जहां से यह परंपरा जन्मी और अब संपूर्ण विश्व उसे अपनाकर आगे बढ़ा रहा है। International Yoga Day
Advertisement
Advertisement