भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। दिल्ली के कुछ इलाकों को रेड अलर्ट पर रखा गया है, जबकि अन्य हिस्सों और आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi News : दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। दिल्ली के कुछ इलाकों को रेड अलर्ट पर रखा गया है, जबकि अन्य हिस्सों और आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, सक्रिय मानसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। संवेदनशील और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने के साथ बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है। Delhi News
भारी बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में कई जगह सड़कों पर पानी भरने, यातायात प्रभावित होने और दृश्यता कम होने की आशंका है। प्रशासन की ओर से विशेष रूप से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों से भी जलभराव वाले रास्तों से बचने को कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन वातावरण में नमी और अस्थिरता बनी हुई है। इसके कारण बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। Delhi News
फरीदाबाद में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बारिश शुरू हुई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन कुछ ही देर में शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या सामने आ गई। सड़कों पर पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में पानी अधिक भरने के कारण उसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा। इसके बाद वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। अंडरपास बंद होने का सीधा असर नीलम और बड़खल रेलवे पुल पर पड़ा, जहां वाहनों का दबाव बढ़ने से कई जगह यातायात प्रभावित हुआ। Delhi News
विज्ञापन