दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन शहर की रफ्तार भी थाम दी। कुछ ही घंटों की बारिश में राजधानी दिल्ली और नोएडा के कई प्रमुख इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं।

Delhi News : दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन शहर की रफ्तार भी थाम दी। कुछ ही घंटों की बारिश में राजधानी दिल्ली और नोएडा के कई प्रमुख इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जगह-जगह जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम के कारण दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कनॉट प्लेस, आईटीओ, जनपथ और नोएडा के कई अंडरपासों में पानी भरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। Delhi News
सुबह से ही दिल्ली में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद कनॉट प्लेस स्थित हनुमान रोड, 11 मूर्ति रोड, एनडीएमसी क्षेत्र, तीन मूर्ति, सुनहरी बाग रोड, जनपथ और वसंत विहार में जलभराव की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर लोगों को पानी से बचने के लिए डिवाइडर के सहारे गुजरना पड़ा। वहीं आईटीओ इलाके में पानी भरने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और वाहन काफी देर तक रेंगते रहे। पंजाबी बाग क्षेत्र में भी सड़कों पर पानी जमा होने से आम जनजीवन प्रभावित रहा। Delhi News
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक राजधानी में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को आवश्यक होने पर ही घर से निकलने और जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। Delhi News
बारिश का असर नोएडा में भी साफ दिखाई दिया। शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ। सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के सामने बने नए अंडरपास में पानी भर गया। इसके अलावा सेक्टर-127 के रायपुर अंडरपास और वसुंधरा सेक्टर-2 के अंडरपास में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। वहीं सेक्टर-38 स्थित बोटेनिकल गार्डन के पास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। प्रशासन जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा है। Delhi News
विज्ञापन