
दुर्गा अष्टमी के अवसर पर दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने अचानक करवट ली। नोएडा और गाजियाबाद में हल्की बारिश ने लोगों को लंबे समय से महसूस हो रही उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। साउथ दिल्ली सहित अन्य हिस्सों में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। लोग कई दिनों से तेज धूप और उमस में परेशान थे, लेकिन मंगलवार की हल्की बूंदाबांदी ने तापमान में गिरावट ला दी। Delhi NCR Weather
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते हवाओं का रुख बदल रहा है। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक, यानी 3 अक्टूबर तक, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादलों का दौर बना रह सकता है। बीते सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तेज धूप और उमसभरी गर्मी के कारण लोग बेहाल थे, लेकिन आज मौसम ने अचानक राहत देने वाला रूप दिखाया है। Delhi NCR Weather