विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा। सोमवार को हुई बारिश के बाद उमस से राहत मिली, वहीं अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi News : दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा। सोमवार को हुई बारिश के बाद उमस से राहत मिली, वहीं अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाओं और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। Delhi News
यह भी पढ़े :सावधान! दिल्ली के इन क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, देखें पूरी लिस्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसी को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदला रहेगा। सुबह से बादल छाए रहेंगे और दोपहर से पहले कई इलाकों में हल्की बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ तेज हवाएं, गरज-चमक और कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की भी संभावना है। ऐसे में खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। Delhi News
मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 से 10 जुलाई के बीच भी दिल्ली और एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। 7 और 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि 8 जुलाई को यह 34 से 36 डिग्री और 10 जुलाई को 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। लगातार बारिश के चलते गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक पालम क्षेत्र में सबसे अधिक 16.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला। Delhi News
विज्ञापन