विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों को लंबे समय से जारी भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

Delhi News : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों को लंबे समय से जारी भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। नई दिल्ली में भी दिन के दौरान जोरदार बारिश देखने को मिली, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से राहत मिली है। Delhi News
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आंधी-तूफान के दौरान हवाओं की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। नई दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में पहले ही बारिश का असर देखने को मिल चुका है। हालांकि तापमान फिलहाल सामान्य के आसपास बना रहेगा, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान जताया गया है। Delhi News
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 मई (रविवार) को दिल्ली में आसमान अधिकतर साफ रहने की संभावना है। दिन के समय कुछ इलाकों में लू चल सकती है। इस दौरान सतही स्तर पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। Delhi News
विज्ञापन