Delhi News : दिल्ली विधानसभा से जल बोर्ड के लिए 1,028 करोड़ के अनुदान की मंजूरी
Delhi News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:14 AM
Delhi News : नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के लिए 1,028 करोड़ रुपये के पूरक अनुदान और यमुना की सफाई के काम में तेजी लाने संबंधी फैसले को मंजूरी दी।
Delhi News
इस बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल पर यमुना नदी की सफाई का काम रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
राज निवास के एक अधिकारी ने कहा कि सिसोदिया के बयानों का कोई मतलब नहीं है बल्कि ‘अपनी सरकार की अक्षमता और विफलता पर पर्दा डालने के उद्देश्य से ये झूठे बयान हैं।’
उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा के समक्ष अनुदान की पूरक मांग रखी। उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर यमुना की सफाई के काम को रोकने का हर संभव प्रयास किया। सदन से बजट की मंजूरी के बावजूद दिल्ली जल बोर्ड को मिलने वाली राशि रोक दी गई।
उन्होंने कहा कि भाजपा और उपराज्यपाल कितनी भी कोशिश कर लें, दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों का काम नहीं रोकेगी।