संजय सिंह की जमानत से आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी राहत, जश्न का माहौल
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:24 AM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:24 AM
Delhi News : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। साढ़े छ: महीने तक जेल में रहने के बाद छूटे संजय सिंह की जमानत की खबर से आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी राहत मिली है। संजय सिंह की जमानत की खबर के बाद से ही संजय सिंह के घर से लेकर आम आदमी पार्टी के पूरे खेमे में जश्न का माहौल है। जमानत में साफ कर दिया गया है कि संजय सिंह नियमित गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।
Delhi News
ED हो गई चुप तो काम बना
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को संजय सिंह की जमानत पर लम्बी चर्चा हुई। आश्चर्यजनक ढंग से ED की टीम तथा ED के वकील जमानत के मुददे पर अचानक चुप्प हो गई है। ED की चुप्पी पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्यों न संजय सिंह को जमानत दे दी जाए। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी पर ED ने कहा कि उन्हें जमानत देने पर कोई आपत्ति नहीं है। ED की इस चुप्पी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत देने का आदेश जारी कर दिया।
शेर है संजय सिंह
संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने सांसद संजय सिंह को शेर बताया है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर लिखा है कि "आज हर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के लिए बहुत भावुक दिन है। हमारे शेर संजय सिंह की रिहाई से आज वो खुशी है जो शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है।" इसी प्रकार की प्रतिक्रिया आम आदमी पार्टी के अलग अलग नेताओं ने दी है। संजय सिंह की रिहाई ने आम आदमी पार्टी के लिए संजीवनी का काम किया है।
आज हर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता के लिए बहुत भावुक दिन है। हमारे शेर संजय सिंह की रिहाई से आज वो ख़ुशी है जो शब्दों में बयान नहीं की जा सकती।