Delhi News : झुग्गीवासियों के पक्ष में आम आदमी पार्टी, दिया धरना
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:55 PM
Delhi News : नयी दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाद के एक इलाके के झुग्गी निवासियों को बेदखली का नोटिस मिलने को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रमेश बिधूड़ी के घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।
Delhi News
‘आप’ विधायकों आतिशी और मदन लाल सहित पार्टी के नेताओं ने तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर लिखा था, ‘‘भाजपा शर्म करो, झुग्गियां गिराना बंद करो।’’
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 11 जनवरी को तुगलकाबाद किले के अंदर रहने वाले लोगों को 26 जनवरी तक हटने का नोटिस जारी किया था।
आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि भाजपा ने लोगों से झूठ बोला है कि वह उन्हें घर दिलाएगी।
‘आप’ विधायक आतिशी ने कहा, ‘‘भाजपा ने दिल्ली के लोगों से झूठा वादा किया जब उसने कहा था कि 'जहां झुग्गी वहां मकान।' अब लोगों को उनके मकान तोड़े जाने के नोटिस मिल रहे हैं। हम दिल्ली की जनता के साथ खड़े हुए हैं और किसी को भी अपने घर से बेदखल नहीं होने देंगे।’’