Delhi News ऑनलाइन माध्यम से महिलाओं पर तेजाब से हमले की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
Delhi News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:43 AM
Delhi News: दिल्ली में कई महिलाओं को मिलने से आने के लिए मना करने पर तेजाब से हमला करने और उनके ‘आपत्तिजनक’ वीडियो वायरल करने की ऑनलाइन धमकी देने के मामले में 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Delhi News
उन्होंने बताया अमन यादव ने करीब डेढ़ साल पहले फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाया और करीब 1,100 अनुसरणकर्ता एकत्र किया जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं।
पुलिस ने बताया कि फर्जी प्रोफाइल से उसने महिलाओं को संदेश भेजता था और उन्हें मिलने के लिए बुलाता था, ऐसा नहीं करने पर तेजाब से हमले करने और ‘अश्लील वीडियो’ सार्वजनिक करने की धमकी देता था। उन्होंने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब फर्श बाजार इलाके में रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
महिला ने आरोप लगाया कि 27 नवंबर को उसके इंस्टाग्राम में अंशिकाशर्मा 188 नामक उपयोगकर्ता से तेजाब से हमला करने और वीडियो वायरल करने की धमकी मिली।
पुलिस उपायुक्त (शहादरा) आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि उक्त इंस्टाग्राम अकाउंट और कुछ कॉल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया जिसे कथित तौर पर यादव द्वारा चलाया जाता था।
सत्यसुंदरम ने बताया कि पुलिस ने सुभाष नगर में छापेमारी कर यादव को गिरफ्तार किया।