Big Breaking : CM केजरीवाल के PA विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihar News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:27 PM
Delhi News : राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मार-पीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के पूर्व PS विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। विभव कुमार से सिविल लाइन आने में पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में हुई मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के हाउस से गिरफ्तार किया है। उनसे सिविल लाइन थाने में पूछताछ हो रही है, दिल्ली पुलिस विभव कुमार को दोपहर में तीस हजारी कोर्ट में पेश करेगी।
स्वाति मालीवाल को पीटने का है आरोप
दरअसल 13 मई को स्वाति मालीवाल से मारपीट की घटना सामने आई थी और उन्होंने अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई और शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए जिसमें विभव पर गंभीर आरोप लगाए गए। मुकदमा दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस विभव की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसकी लोकेशन खंगाल रही थी।