अधिकारियों ने बताया कि कड़कड़डूमा अदालत परिसर के पास स्थित इस होटल की तीसरी मंजिल पर रसोई में आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
Delhi News
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजकर 12 मिनट पर आग लगने की सूचना देने के लिए फोन आया और तुरंत ही दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।