दिल्ली में टीचर बनने का शानदार मौका : टीजीटी भर्ती 2025 के 5346 पदों के लिए आवेदन शुरू
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:24 AM
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विज्ञापन संख्या 06/2025 के तहत टीजीटी भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से 5346 पदों पर विभिन्न शिक्षण विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है और 7 नवंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट [dsssb.delhi.gov.in](https://dsssb.delhi.gov.in) पर जाकर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और नई दिल्ली नगर परिषद के तहत विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) की नियुक्तियों के लिए निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 पे मैट्रिक्स (44,900 - 1,42,400) के तहत वेतन मिलेगा। Delhi News :
पद विवरण (विषयवार)
* टीजीटी गणित: पुरुष 744, महिला 376
* टीजीटी अंग्रेजी: पुरुष 869, महिला 104
* टीजीटी सामाजिक विज्ञान: पुरुष 310, महिला 92
* टीजीटी प्राकृतिक विज्ञान: पुरुष 630, महिला 502
* टीजीटी हिंदी: पुरुष 420, महिला 126
* टीजीटी संस्कृत: पुरुष 342, महिला 416
* टीजीटी उर्दू: पुरुष 45, महिला 116
* टीजीटी पंजाबी: पुरुष 67, महिला 160
* ड्रॉइंग टीचर: 15
* स्पेशल एजुकेशन टीचर: 2
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री के साथ B.Ed/Relevant Qualification होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है, आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को शुल्क में पूर्ण छूट दी गई है।
चयन लिखित परीक्षा (2 घंटे, नकारात्मक अंकन 0.25), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। Delhi News