दिल्ली के प्रेम नगर में करवा चौथ पर खुलेआम ज्वेलरी शॉप में लूटपाट
Delhi News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:23 AM
Delhi News करवा चौथ पर ज्वेलरी खरीदने वालों की भीड़ भाड़ का हथियारबंद बदमाशों ने फायदा उठाया। और गाजियाबाद से सटे दिल्ली के करावल नगर इलाके के प्रेम नगर ज्वेलरी शोरूम में बदमाश हथियारों के बल पर भीड़भाड़ में खुले आम सोने चांदी की ज्वैलरी लूट कर भाग गए। ज्वेलरी की कीमत अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। भागते समय एक बदमाश को भीड़ ने धर दबोचा, और दो बदमाश शोरूम के बाहर अपनी बाइक छोड़कर भागने में सफल हो गए और रास्ते में किसी राहगीर की बाइक लूटकर उस पर भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से चार जिंदा राउंड के कारतूस के साथ एक पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने इसका सीसीटीवी फुटेज भी निकाला है और फुटेज के आधार पर पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाशी
सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश को हेलमेट पहन कर हथियार निकालते दिखाया गया है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने करवा चौथ की भीड़ भाड़ में भी इस घटना को खुले आम ग्राहकों के सामने अंजाम दिया और लूटपाट करके ज्वेलरी लेकर भाग निकलने में सफल रहे।
घटना को ग्राहकों के सामने ही पिस्तौल की नोक पर अंजाम दिया
पुलिस ने यह घटना शाम 4:39 की बताई है। पुलिस को लूटपाट की घटना की खबर पीसीआर कॉल पर मिली। पुलिस के मुताबिक यह घटना करावल नगर के प्रेम विहार इलाके में जय दुर्गा ज्वेलर्स की दुकान पर हुई। यह दुकान विकास बघेल पुत्र संतोष बघेल की बताई गई है।
तीन हथियारबंद हेलमेट पहन कर दुकान में घुसे
करवा चौथ की खरीदारी के समय ग्राहकों के सामने तीन बदमाश हेलमेट पहन कर मंगलवार की शाम 4:39 पर हथियारों के साथ घुसे। और उन्होंने पिस्तौल की नोक पर अपने बैग में सोने चांदी की ज्वेलरी लूट ली और भागने में सफल रहे, लेकिन एक बदमाश भागते समय पकड़ा गया। ज्वेलरी शोरूम के कर्मचारियों ने धक्का देकर बदमाश की पिस्टल गिरा दी और एक को पकड़ने में सफलता मिली। बदमाश मौके पर ही अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए थे लेकिन रास्ते में उन्होंने किसी और की बाइक लूट ली और उसे पर भागने में सफल रहे।
Delhi News in hindi
पकड़े गए बदमाश की पहचान दिल्ली नंद नगरी के फैजान के रूप में हुई
पकड़े गए बदमाश फैजान के खिलाफ तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह जमानत पर बाहर आया था। उसके साथियों की तलाश जारी है।
लुटेरे की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की
उसके पास से 4 जिंदा राउंड के साथ एक पिस्तौल बरामद की गई है। लुटेरों द्वारा छोड़ी गई दो मोटरसाइकिलों के स्वामित्व और संभवतः चोरी की जांच की जा रही है। फैजान से पूछताछ की जा रही है और उसके दो साथियों की पहचान की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।