
ये महिला दिल्ली के तुगलकाबाद की रहने वाली हैं जिनके चेहरे पर उनका घर छिन जाने का डर आप साफ देख सकते है। इनके घर के आगे एक नोटिस चस्पा कर दिया गया जिसमें इनसे ही इनके आशियाने को तोड़ने को कहा गया है। महिला बताती है अगर उसका घर तोड़ दिया गया तो वो और उसका परिवार सड़क पर आ जाएंगे।
धरने पर बैठे इन लोगों की मुश्किले बड़ी है। इन मुश्किलों का अंत कैसे और कब होगा किसी को कुछ पता नहीं है। अब देखना होगा कि सरकार और पीड़ितों के बीच की इस जंग में जीत किसकी होगी। लेकिन सर्द रातों के बीच अपनी जीवन भर की पूंजी से बने घरौंदो के छिन जाने का डर इन लोगों को तिल तिल कर साल रहा है।