बड़ी खबर : केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की याचिका हाईकोर्ट में खारिज
Bihar News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
28 Mar 2024 06:53 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
28 Mar 2024 06:53 PM
Delhi News : केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की याचिका हाईकोर्ट में खारिज कर दी गई है। आपको बता दें दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज यानी गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री शराब नीति केस मामले में गिरफ्तार होकर जेल में बंद है। वहीं उनकी पत्नी ने इस बात का दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल आज कोर्ट के अंदर शराब घोटाले में बड़ा खुलासा कर सकते है। जिसके बाद आज सबकी नजर राउज एवेन्यू कोर्ट जमी हुई है। सबके दिमाग में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर दिल्ली के सीएम कौन सा खुलासा करने वाला है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें गुरुवार यानी 28 मार्च को ही केजरीवाल की ईडी कस्टडी खत्म होने जा रही है। वहीं ईडी ने हिरासत की मांग बढ़ाने को लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल को कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों की मानें तो ईडी फिर आज केजरीवाल की 7 दिनों की अतिरिक्त हिरासत की मांग करेगी।